अंतरराष्ट्रीय कविता लेखन में थानू राम को प्रथम स्थान,बढ़ाया लोरमी का मान

अंतरराष्ट्रीय कविता लेखन में थानू राम को प्रथम स्थान,बढ़ाया लोरमी का मान

नेपाल में महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता संपन्न

न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
मुंगेली : नेपाल की सुप्रसिद्धअंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थाशब्द प्रतिभा बहू क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुंबिनी नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 8 मार्च 2024 को आनलाइन आयोजित किया गया था।

देश-विदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेपाल में एक ऐतिहासिक महत्व की अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। महिला सुरक्षा, शिक्षा तथा सम्मान के साथ में हिंदी काव्य लेखन में महिला पुरुष रचनाकारों को प्रोत्साहित करने तथा नेपाल भारत मैत्री सम्बंध विकास के उद्वेश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।नेपाल की सु-विख्यात साहित्यिक संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल” द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ” अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता २०२४ ” आज भव्य अर्थपूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुई है। प्रतियोगिता में चार देशों नेपाल,भारत, यू एस तथा तंजानिया के रचनाकारों की सहभागिता रही थी।प्रतियोगिता में अन्य देश सहित भारत के 20 राज्यों के 625 महिला-पुरुष रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिसमें उत्कृष्ट 100 का प्रथम श्रेणी में चयन किया गया। खुशी की बात है कि प्रतियोगिता में दृष्टि विहीन रचनाकार सहित नेता, अभिनेता, पुलिस तथा अन्य विभिन्न क्षेत्र के अधिकारी तथा अन्य गणमान्यों की भी सहभागिता रही थी। उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयनित 100 रचनाकारों को सम्मान स्वरूप ” महिला शक्ति काव्य रत्न ” की उपाधि सम्मान में प्रदान की गई है। आयोजक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – ” महिलाएं देवियां है उनका सम्मान करना सभी का धर्म है। महिलाओं से ही पुरुष का अस्तित्व है। महिला पुरुष मिलकर चलने से ही सृष्टि का रहना सम्भव होगा। प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सहभागिता रही है उत्कृष्ट रचनाकारों का विस्तृत परिचय विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री में प्रकाशित किया जाएगा साथ ही नेपाल में 2025 में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह में सहभागी होने का अवसर प्रदान किया जायेगा ” । ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल में शिक्षा, पर्यटन, भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के विकास के लिए निरंतर बड़े बड़े आयोजन करती आई है। जिसके आयोजनों में नेपाल सरकार के प्रतिनिधियों तथा देश विदेश के प्रबुद्ध गणमान्यों की सहभागिता रहती है।

इस अवसर पर हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई जिसमे शासकीय प्राथमिक शाला माराडबरी संकुल केन्द्र फास्टरपुर वि.ख. व जिला मुंगेली में पदस्थ प्रधानपाठक एवं नवोदित साहित्यकार थानू राम साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला मुंगेली का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हे “महिला शक्ति काव्य रत्न की मानद उपाधि ” से सम्मानित किया गया है उल्लेखनीय है कि साहू एक सक्रिय लेखक हैं जिनकी बहुत सारी रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है तथा उत्कृष्ट लेखन के लिए अनेक सम्मान मिल चुके हैं। प्रतियोगिता आयोजक टीम ने उत्कृष्ट सभी रचनाकारो का विस्तृत परिचय विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री में प्रकाशित करने का निर्णय लिया है साथ ही 2025 में नेपाल में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह में सहभागी होने का अवसर प्रदान किया जायेगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु लुम्बिनी नेपाल एवं चयन समिति सदस्य रचना कौर सहित शिक्षाविदों एवं साहित्यकारो द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।साहू ग्राम मोहतरा तेली, लोरमी ब्लाक के निवासी है तथा लेखन कला में निपुण व अग्रसर है। इस उपलब्धि का श्रेय इन्होंने अपने माता पिता तथा गुरुजनो को दिया है।

लेखक थानू राम साहू का संक्षिप्त साहित्यिक प्रकाशित कृतियां : (1) छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान संत कवि पवन दीवान की पुस्तक में स्वरचित रचना का प्रकाशन,

(2) दैनिक अखबार में कविताएं प्रकाशित

अब तक प्राप्त मुख्य उपलब्धि-

(1)अखिल भारतीय काव्य लेखन स्पर्धा 2022 वक्ता मंच रायपुर द्वारा 7 वां स्थान,

(2) रचनाकार सम्मान 2023 वक्ता मंच रायपुर द्वारा,

(3) मानसरोवर साहित्य अकादमी राजस्थान से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र,

(4) हमर गंवई गांव छत्तीसगढ़ी बोली भाखा से ई प्रमाण पत्र प्राप्त,

(5) वेंकटेश साहित्य मंच से रायपुर से प्रमाण पत्र,

(6) मां कौशल्या इनोवेशन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संत कवि पवन दीवान स्मृति सम्मान 2024,

(7)स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र

रुचि- साहित्यिक लेखन

Leave a Reply

error: Content is protected !!