दो लाख का इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

दो लाख का इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

न्यूज़लाइन नेटवर्क, सुकमा ब्यूरो
सुकमा : जिला सुकमा में सक्रिय नक्सली दम्पति के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण। पुरूष नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी कृषि शाखा अध्यक्ष (एसीएम) ईनामी छ.ग. शासन द्वारा 5 लाख रूपये एवं महिला नक्सली किस्टाराम एरिया केएएमएस सदस्या (पीएम) ईनामी छ.ग. शासन द्वारा 2 लाख रूपये के घोषित है।
छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ”पूना नर्कोम अभियान’’ (नई सुबह-नई शुरुआत) से प्रभावित होकर किया गया आत्मसमर्पण।
नक्सली दम्पति थाना गोलापल्ली के ग्राम वीरापुरम के है निवासी।
नक्सली दम्पति को समर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने मे डीआरजी फॉक्स टीम की रहा है विशेेष योगदान। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी.,पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, सुनीत कुमार राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार रखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स सुकमा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण,अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में किस्टाराम एरिया कमेटी सक्रिय नक्सली दम्पति पुरूष सोड़ी सुक्का उर्फ सोड़ी कोसा पिता स्व. हांदा उम्र लगभग 45 वर्ष (एरिया कृषि कमेटी अध्यक्ष (एसीएम) ईनामी 5 लाख रूपये छ.ग. द्वारा) निवासी वीरापुरम थाना गोलापल्ली जिला सुकमा (छ.ग.), एवं महिला सोड़ी सुक्की पति सोड़ी सुक्का (एरिया केएएमएस सदस्या (एसीएम) ईनामी 2 लाख रूपये छत्तीसगढ़ द्वारा) उम्र लगभग 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी डोकपाल थाना किस्टाराम जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा 18 मार्च 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स एवं रोहित शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक कोन्टा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पित नक्सली दम्पति को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता रााशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय किया जायेगा ।
पुरूष नक्सली सोड़ी सुक्का उर्फ कोसा पिता हांदा,नक्सल संगठन में कार्यावधि,वर्ष 2001 से 20004 तक गोलापल्ली एलओएस सदस्य।
वर्ष 2005 से 2007 तक गोलापल्ली एलओएस कमाण्डर।वर्ष 2007 से 2014 तक किस्टाराम एरिया कमेटी कृषि अध्यक्ष। वर्ष 2015 से अबतक किस्टाराम एरिया कमेटी कृषि शाखा डीएकेएमएस अध्यक्ष (एसीएम) प्रमुख नक्सली घटना/गतिविधियों का विवरण जिसमें शामिल रहा
वर्ष 2003 में ग्राम जग्गावरम निवासी ग्रामीण की हत्या करने घटना। वर्ष 2004 में ग्राम मेहता के ग्रामीण की हत्या करने घटना।
वर्ष 2004 में गोलापल्ली व मरईगुड़ा के मध्य लिंगनपल्ली में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी विस्फोट करने की घटना। वर्ष 2006 में थाना गोलापल्ली क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण की हत्या करने की घटना। वर्ष 2015 में थाना किस्टाराम क्षेत्रार्न्तत पुलिस गस्त पार्टी पर फायंरिग करने की घटना। वर्ष 2018 में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत पुलिस गस्त पार्टी पर फायंरिग करने की घटना 9 नक्सली मृत एवं 3 जवान शहीद।महिला सोड़ी सुक्की पति सोड़ी सुक्का निवासी डोकपाल थाना किस्टाराम।नक्सल संगठन में कार्यावधि,वर्ष 2006 से 2007 तक गोलापल्ली एलओएस सदस्या।वर्ष 2008 से 2011 तक कृषि कमेटी सदस्या। वर्ष 2012 से 2013 तक गंगलेर एवं सिंगाराम पंचायत केएमएएस सदस्या।वर्ष 2014 से 2023 तक गोलापल्ली एरिया केएमएस सदस्या।प्रमुख नक्सली घटना/गतिविधियों का विवरण।वर्ष 2015 में थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत छोटेकेड़वाल के मध्य पुलिस गस्त पार्टी के साथ मुठभेड़,1 नक्सली मृत।वर्ष 2023 में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पोटकपल्ली व डब्बामरका के मध्य मार्ग खोदकर अवरूद्ध करने की घटना।

Leave a Reply

error: Content is protected !!