सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

न्यूजलाइन नेटवर्क, स्टेट ब्यूरो

महासमुंद : मां महामाया रक्तदाता सेवार्थ समिति महासमुंद द्वारा अपने नवमे स्थापना दिवस पर एवम् मिशन रक्त क्रांति हिंदुस्तान के अभियान को आगे बढ़ाने के दिशा में प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में छत्तीसगढ शासन से मान्यता प्राप्त संस्था सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति तखतपुर को सादर आमंत्रित किया गया था। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में समिति को रक्तदान के क्षेत्र में, निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के लिए विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में प्रशस्ती पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक/अध्यक्ष श्री घनश्याम श्रीवास जी और टीम उपस्थित रहे और सम्मान प्राप्त किए। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास, उपाध्यक्ष आकाश यादव कोषाध्यक्ष संदीप यादव,सचिव मनोज कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्व मानव जागृत युवा सेवा समिति विगत नौ सालों से निस्वार्थ भाव से मानव सेवा का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के आधे से अधिक जिले में तत्परता के साथ निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाता रहा है। साथ ही साथ समिति द्वारा विभिन्न सामाज सेवा का कार्य भी लगातार कर रहे हैं। इन्ही सभी कारणों से उत्कृष्ठ कार्य करने से समिति को सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तरीय सम्मान प्राप्त होने पर समिति के सभी संचालक गण सदस्य गण गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!