
न्यूजलाइन नेटवर्क, आलम ज़ैदी, अम्बेडकरनगर :
समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यालय पर धूम धाम से केक काट कर मनाया। जिसमें सभी नेताओ ने पेड़ लगाने का संकल्प लिया, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सपा नेता को पीडीए पेड़ लगाने के लिए कहा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पेड़ लगाएं
वही सपा मुखिया के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं ने ब्लड भी डोनेट किया।
वही मुख्य रूप से टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा, विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व विधायक सुभाष राय,ज़िला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, प्रदेश सचिव मुसाब अजीम, पूर्व प्रत्याशी राजेश सिंह,शाद सिद्दीकी, जफर हयात अंसारी, मुजीब सोनू, युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईम, सहित तमाम नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।