पूर्व मंत्री और वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हुई निर्मम हत्या

पूर्व मंत्री और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या की घटना ने बिहार में गहरा असर डाला है। दरभंगा स्थित उनके घर पर जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल पर भेजा है।

मुकेश सहनी, जो घटना के समय मुंबई में थे, खबर मिलते ही तुरंत दरभंगा के लिए रवाना हो गए। जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे, क्योंकि उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। इस घटना पर कई राजनीतिक नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।

जीतन सहनी की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर जीतन का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। उनपर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। शव देखने वालों का कहना है कि बेहद भयावह तरीके से उन्हें मौते के घाट उतारा गया है।

राजनीतिक टिप्पणी भी सामने आई है, जिसमें निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इसे राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का प्रमाण बताया है और नीतीश कुमार की सरकार की आलोचना की है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पप्पू यादव बोले, जीतन सहनी जी की निर्मम हत्या होना, BJP के रावणराज का पुख़्ता प्रमाण

लोकसभा में निर्दलीय सीट से सांसद बने पप्पू यादव  ने कहा कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी जी के पिता जीतन सहनी जी की दरभंगा में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। यह BJP के रावणराज का पुख़्ता प्रमाण है। राज्य में हत्या दर हत्या से कोहराम मचा है,नीतीश जी के शासन का इकबाल खत्म हो गया है। अब प्रशासन अपराधियों के बजाय निर्दोषों को फंसाने का निज़ाम बन गया है। लोकसभा में निर्दलीय सीट से सांसद बने पप्पू यादव ने कहा कि हम मुकेश जी के साथ हैं।

यह घटना बिहार की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है, और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!