
मोहन लववंशी
न्यूजलाईन नेटवर्क, सारंगपुर/ राजगढ़ :
आज ब्यावरा के के.सी कान्वेंट हाई स्कूल के सभागार में गुरु पर्व उत्साह – उमंग – उल्लास के साथ मनाया गया। अतिथि फ्यूचर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के संचालक एम.एल लववंशी तथा एकलव्य एकेडमी के संचालक राम जी भील रहे।
के.सी कॉन्वेंट हाई स्कूल के संचालक इंदरसिंह लववंशी प्राचार्य महोदय आकाश छैया उप प्राचार्य सुरेंद्र कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर पर्व का शुभारंभ किया।

मां सरस्वती की वंदना कक्षा 10वीं की बहने पायल प्रियंका दुर्गेश्वरी ने की। वंदना के पश्चात अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं तथा उपहार भेट कर किया गया गुरु पर्व पर उदगार व्यक्त डायरेक्टर महोदय इंदरसिंह लववंशी अतिथि एम.एल लववंशी तथा राम भील ने व्यक्त किये।
प्राचार्य महोदय, उप प्राचार्य महोदय तथा समस्त शिक्षक परिवार का स्वागत इंदरसिंह लववंशी और अतिथियों ने विद्यालय परिवार की वरिष्ट शिक्षिका रीना लववंशी, अंजना नागर, राधा यादव, कीर्ति राजपूत, शालिनी शर्मा, माया लववंशी, निकिता गौड़, नेहा यादव, स्वीटी चौधरी, रुकमणी दांगी, टीना सोंधिया, सर रामजीवन लववंशी, सर प्रियश विजयवर्गीय तथा सर संजू जाटव का स्वागत पुष्प हार और उपहार से किया।
प्रारंभ में नर्सरी से लेकर कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं का स्वागत भारतीय संस्कृति के अनुसार माथे पर तिलक लगाकर किया गया इन सब के पश्चात प्रसादी वितरण के बाद गुरु पर्व का समापन किया गया। उक्त पूरे कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य सुरेंद्र कुमार जी कुशवाह ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य आकाश छैया ने किया।