शिवकुमारी दुबे इंटर कॉलेज नौड़ेरा मे तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

पहले दिन 310 मरीजो का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

आयोजक डॉक्टर महेंद्र दुबे एडवोकेट के सराहनीय कार्य की सभी तहे दिल से कर रहे प्रशंसा

मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं-डॉक्टर महेंद्र दुबे

धर्मेंद्र मिश्रा, न्यूज़लाइन नेटवर्क, प्रतापगढ़ :
जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र के शिवकुमारी दुबे इंटर कॉलेज नौडेरा मे चल रहे तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन शनिवार को क्षेत्र के 310 मरीजों का दिल्ली एम्स से आए डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक डॉक्टर महेंद्र दुबे ने पूर्व विधायक रामदेव दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
तीन दिवसीय संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित ग्रोवर, हड्डी रोग विशेषज्ञ रंजीत साहू, मनो चिकित्सक वैभव पाटिल दिल्ली एम्स, महिला प्रसूति विभाग दिल्ली एम्स सोनिया धीमान, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रजत चौधरी ने उपस्थित होकर क्षेत्र के 310 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सामान्य ओपीडी के मरीजों को मुफ्त में दवाइयां का वितरण भी किया गया। तथा गंभीर रोगियों को सलाह देकर उपचार के लिए दिल्ली एम्स में दिखाने के लिए सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ महेंद्र दुबे ने अपने पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय रामदेव दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।

उन्होंने बताया स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का विकास होता है इसलिए लोगो को स्वस्थ रहना चाहिए डॉक्टरो के सलाह एवं सुझाव का सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया की यह स्वास्थ्य शिविर 18 दिसम्बर तक चलेगा। श्री दुबे ने सभी क्षेत्रवासियों से संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजक डॉक्टर महेंद्र दुबे एडवोकेट हाई कोर्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश बिंद, गणेश पांडेय ,राजेश शुक्ल, सभापति, राकेश मिश्र, मम्म्न तिवारी, राम सजीवन यादव, संजय मिश्र, समाज सेवी, बुद्धिजीवी, क्षेत्रीय जन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!