कंपोजिट विद्यालय महानगर मे मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती


रिपोर्ट– अक्षय कुमार प्रजापति, ब्यूरो चीफ कन्नौज
तालग्राम कन्नौज :
ब्लॉक तलाग्राम की ग्राम सभा तलाग्राम देहात में लगने वाली ग्राम सभा महानगर कंपोजिट विद्यालय में 2 अक्टूबर का पावन पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय प्रांगण में सफाई व्यवस्था सुचारुप से कराई गई जिसमे गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई और माल्यार्पण किया गया |
सबसे पहले झंडा रोहड़ का कार्यक्रम किया गया उसके बाद राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए गए बच्चों ने बड़े ही सुंदर-सुंदर गीत प्रस्तुत किये | और वहां के स्टाफ ने बच्चों को जानकारी दी कि यह जयंती हम लोग किस कारण मनाते हैं इसकी छात्र व छात्राओं को जानकारी दी आगे उन्होंने यह भी बताया होली दीपावली रक्षाबंधन से भी हमारे बड़े त्यौहार राष्ट्रीय त्योहार होते हैं |
अगर हम अंग्रेजों के गुलाम बने रहते तो हम दीपावली होली रक्षाबंधन इत्यादि त्यौहार नहीं मना पाते आज अगर हम रक्षाबंधन दीपावली के त्यौहार मनाते हैं तो यह हमारे महापुरुष गांधी जी,लाल बहादुर शास्त्री जी, सरदार भगत सिंह,सरदार वल्लभभाई पटेल,चंद्रशेखर आजाद,रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू आदि महापुरुष एवं महान महिलाएं जिन्होंने देश के खातिर लड़ाई लड़ी और हमारे देश को स्वतंत्र कराया तो उन सभी की याद में हम लोग राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर, 15 अगस्त, 26 जनवरी इत्यादि राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं |
अगर हमारे देश में ऐसे महान पुरुष और महिलाएं न होती तो आज हम लोग अंग्रेजों की गुलामी कर रहे होते |
इसी मौके पर एक छात्रा ने अपनी कविता पढ़ी
कि संकट में है देश हमारा, मुश्किल में सरकार
कुर्बानी हम वीरों को फिर से रही पुकार
कोई गद्दार ना छूटे वतन से प्यार ना छूटे |
दो लाइनों की कविता सुनकर सभी लोगों ने जोरदार तालियों से उस बच्चे का स्वागत किया |
और स्टाफ के अध्यापकों ने बच्चे को आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की |
इस मौके पर मनीष यादव सहायक अध्यापक, सुमित कुमार सहायक अध्यापक, सत्यजीत अवस्थी सहायक अध्यापक, जेवा खातून सहायक अध्यापक, सरिता देवी शिक्षा मित्र, राजीव कुमार शिक्षामित्र, सुभाष चंद्र इंचार्ज प्रधानाध्यापक आदि लोग मौके पर उपस्थित थे |

Leave a Reply

error: Content is protected !!