मुखिया नूतन कुमारी ने श्रमिकों के साथ बैठक कर श्रमिक योजनाओं के बारे में जागरूक किया।



“श्रम कार्ड बनाने से मजदूरों को बिटिया की शादी में सरकार के द्वारा 50 हजार रु राशि का सहयोग देती है”


बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रजला पंचायत की मुखिया नूतन कुमारी के नेतृत्व में रजला पंचायत के विधवा महिलाओं और मजदूरों के साथ एक बैठक किया गया।
बैठक का मूल उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी योजना के तहत लाभ दिलाना।
बिहार सरकार और भारत सरकार के द्वारा श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन जागरूकता की कमी के कारण आज भी मजदूरो या महिलाओ को इस श्रमिक योजना की जानकारी के कारण वंचित हैं जिसके वजह से जो श्रमिक है उन्हें आज तक इन तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है और नही लाभ ले पाते है।
श्रम कार्ड आखिर क्या है जिन्हें जानकारी होती है कुछ लोग बना लिया करते हैं।
लेकिन जिन्हें जानकारी ही नहीं है वे आज तक श्रम कार्ड भी नहीं बना पाए हैं।
मुखिया नूतन कुमारी के द्वारा श्रम योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है ।
इस बैठक को मुख्य रूप से शिक्षक सह समाज सेवी विनय पासवान ने संचालित किया।




न्यूज़ लाईन नेटवर्क के लिए मुजफ्फरपुर से बिहार संवाददाता जी के पी राजू की रिपोर्ट :-

Leave a Reply

error: Content is protected !!