भोजपुरी के शेक्सपीयर “भिखारी ठाकुर” की जयंती मनायी गयी।


बिहार:- मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी प्रखंड स्थित “राज कम्प्लेक्स सभागार” केरमा में युवा राजद नेता श्री शंकर कुशवाहा के द्वारा भोजपुरी के शेक्सपीयर एवं महान लोकगायक “भिखारी ठाकुर” की जयंती मनायी गयी।
श्री कुशवाहा ने कहा कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार,रंगकर्मी,लोक जागरण के संदेश वाहक,लोकगीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक थे।
वे बहु-आयामी प्रतिभा के व्यक्ति थे। वे भोजपुरी गीतों एवं नाटकों की रचना एवं सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।
वे एक महान कलाकार थे। जिन्हें “भोजपुरी का शेक्सपीयर” कहा जाता है।
वे एक ही साथ कवि,गीतकार,नाटककार,नाट्य-निर्देशक,लोक संगीतकार एवं अभिनेता भी थे। उनके द्वारा रचित नाटकों में बिदेसिया,बेटी बेचवा,कलियुग प्रेम,विधवा विलाप,गबर घिचोर,ननद भौजाई,पुत्रवध आदि प्रमुख है।
भिखारी ठाकुर का कृतित्व एवं व्यक्तित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

शंकर कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व एवं महापुरुष को जन्म जयंती पर सादर नमन करता हूं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!