झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न।

संवादाता राजन जायसवाल की रिर्पोट।

सोनभद्र। दिनांक 17 दिसम्बर 2023।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम रांची के मोराबादी मैदान के पास संस्कार होटल में संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि जिसमें विधानसभा अध्यक्ष झारखंड रवींद्रनाथ महतो के अलावा झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन, मिथिलेश ठाकुर, मुख्य विपक्ष सचेतक वीरांची नारायण के अलावा वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त, प्रोफेसर बलदेव, इफेज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, रांची एसपी चंदन सिंन्हा, पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश मुख्य रूप से उपस्थित हुए। पारंपरिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें मुख्य अतिथियों के साथ झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत, प्रदेश महासचिव सियाराम वर्मा, पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय के अलावा प्रदेश के सभी पदाधिकारी एक साथ दीप प्रज्वलित किए। स्वागत भाषण में अध्यक्ष अमरकांत ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन वर्तमान में आंचलिक पत्रकारों के लिए तीन स्तर पर काम कर रही है। आंचलिक पत्रकारों को प्रशिक्षण देने का काम, लीगल सेल का गठन, पत्रकारों को सरकारी सुविधा मिले इसके लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पुराने वादों को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकारों को सुविधा मिली चाहिए। एक्सप्लोर झारखंड विषय पर बात करते हुए उन्होंने कहा की झारखंड का यह पहला ऐसा संगठन है जो झारखंड के पर्यटन स्थल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। विश्व में आने कैसी जगह है जहां पर्यटक जाना पसंद करते हैं उससे कहीं काम हमारे झारखंड का सुंदरता नहीं है जरूरत है इसे लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। पतरातू जैसे जगह पर यदि हमारे झारखंड जनरलिस्ट संगठन के पत्रकार काम करते हैं और सरकार सुरक्षा के दृष्टि से वहां काम करती है तो अनेक ऐसे जगह हैं जहां पर्यटक को आकर्षित किया जा सकता है इससे झारखंड की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी वही स्थानियों को रोजगार भी मिलेगा।
आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि जिस तरह झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के हित में कार्य कर रही है हमारे राष्ट्रीय संगठन का इन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा अमरकांत की अगवाई में जिस तरह यह टीम मजबूती के साथ कार्य कर रही है हमें पूर्ण विश्वास है झारखंड को आगे बढ़ाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन सिंह, पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज भी पत्रकार समाज के आईना है हम लोग अपने थाना प्रभारी से पहले पत्रकारों के द्वारा भेजे गए समाचार को देखते हैं, पढ़ते हैं, जिससे हमें स्पष्ट जानकारी हो जाती है की घटना कब और कैसे घटी इसलिए पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक बीरांची नारायण ने कहा कि हम लगातार विधानसभा में पत्रकारों के हितों की बात करते हैं और कल भी हम विषय को परिवर्तित कर छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड के पत्रकारों को भी सुविधा मिले यह बात विधानसभा में उठाएंगे।
वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने कहा मीडिया को चौथा स्तंभ नहीं कहा गया है परंतु फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन में प्रेस शब्द का वर्णन आता है जिसमें उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह समाज में पारदर्शी रूप से कार्य करें, मीडिया को समाज सेवी होना चाहिए, मालिक के कहने पर कभी नाचना नहीं चाहिए।
पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि जिस तरह झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड सरकार का मदद कर रही है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
प्रोफेसर बलदेव ने मीडिया कर्मियों को हमेशा पढ़ने और लिखने की आदत डालने का सलाह दिया और अपने लंबे अनुभव से उपस्थित लगभग 300 पत्रकारों को अपना आशीर्वाद दिए।
पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में लगातार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कार्य कर रही है वह काबिले तारीफ है और उन्होंने कहा की पर्यटन नीति में झारखंड में सरकार बदलाव की है आने वाले समय में इसका परिणाम धरातल पर दिखेगा उन्होंने भी झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने इतना सुंदर आयोजन करने के लिए अध्यक्ष अमरकांत एवं महासचिव सियाराम वर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा जो काम सरकार को पैसा देकर करनी पड़ती है वह कार्य यह संगठन कम पैसे में कर रही है स्वेच्छा से कर रही है हम उसके लिए सभी आंचलिक पत्रकारों छत्तीसगढ़ के तर्ज पर सुविधा मिले बात करेंगे।
धन्यवाद विज्ञापन करते हुए महासचिव सियाराम वर्मा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया एवं मोमेंटो देकर उन्हें विदा किया। इस कार्यक्रम का संपूर्ण मंच संचालन निशा रानी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश से उन्होंने मनोज मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किए।
इस कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश, रांची, धनबाद, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला, गिरिडीह, देवघर, विवेक कुमार पांडेय, अशोक कनौजिया, संजय जायसवाल, अरविन्द भारती, रुस्तम मिया, प्रदीप चौबे, मकसूद अहमद आदि अनेक जिला के पत्रकार शामिल हुए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!