अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने पारसनाथ धुर्व को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति में स्टार लगा बधाई दी

न्यूजलाइन नेटवर्क, स्टेट ब्यूरो
रायपुर :
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची 2024 में सम्मिलित 8 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर वर्तमान पदस्थापना

जिला/इकाई में आमद दिनांक से पदोन्नत किये जाने के आदेश के अनुक्रम में यातायात शाखा पुलिस मुख्यालय में कर्तव्यस्थ पारसनाथ धु्रव को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के फलस्वरूप दिनांक 19.12.2024 को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त गरिमामय कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात प्रदीप गुप्ता एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात संजय शर्मा ने स्टार लगाकर पदोन्नति हेतु बधाई एवं शुभकामनाए दी ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!