राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा अनुसुचित जनजाति एवं अन्य को खतौनी वितरण का किया गया आयोजन।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। राज्यपाल के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ पहुंचने पर राम पाठ व आनंद द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय आजीविका मिशन सोनभद्र स्वयं सहायता समूह व बाल विकास विभाग सोनभद्र द्वारा लगाये गये स्टाल देखा गया। मंच पर पहुंचने पर सेवा कुंज आश्रम के महिला कार्यकर्ता द्वारा राज्यपाल अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। तथा सभी मंचासीन का स्वागत किया गया।

राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी इसके पश्चात स्वागत गीत आदिवासी संस्कृति के नृत्य डोमकच, झूमर, करमा प्रस्तुत किया गया। 11 किसानों को पट्टा वितरित किया 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को किट वितरण किया गया।

राज्यपाल पाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि:-

बच्चों को बधाई देते हुए बच्चो से उत्साह और उत्साह वर्धन भी होता है। दूरदराज होने के कारण आप लखनऊ नहीं पहुंच सकते लखनऊ वाले यहां नहीं आ सकते। सोनभद्र में वन व पर्यावरण भी है सोनभद्र में बहुत कुछ होने के बाद भी विकास में हम पीछे है पर्यटन की दृष्टि से जो है उसे बढ़ावा देने की जरूरत है। अधिकारियों को भी इसकी चिंता करनी होगी। रामलाल के दर्शन के लिए करोड़ों लोग आते हैं। अभी कुंभ मेला लगने जा रहा है 40 करोड़ लोग पहुंच रहे हैं इसके लिए सोनभद्र का भी स्थान होना चाहिए।

इसके लिए यहां के अधिकारियों को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। जिस तरह महिलाएं गहनों को ताला में बन्द रखती है। उसी तरह शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करें। पुलिस विभाग को स्टूडेंट पोलिस कैडर्स शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज भवन में इसे शुरू किया गया है। जिससे बच्चों को अनुशासन आए और अपने माता पिता को दारू से मुक्त दिलाए। स्कूल में स्वच्छता बनाए।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश दिए इसको चालू कराए। राज भवन से बने हेल्थ कीट बना रहा जिलाधिकारी को भेंट किया। अनुसुजित राज्य मंत्री संजीव गोड़ व आनंद को राज भवन पुस्तक राज्यपाल द्वारा भेंट किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!