
न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ सोनभद्र उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में संगठन कार्यालय बीना एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की, समारोह में उपस्थित भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉक्टर दूधनाथ महामंत्री मनोज कुमार सिंह जिलाध्यक्ष सोनभद्र सदानंद उपाध्याय एवं जिला मंत्री ने सभी आगंतुक सदस्यों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया आर.सी.एस.एस. के पूर्व अध्यक्ष अजय पटेल एवं पूर्व सचिव रामविलास सहित इंद्रजीत सिंह, निरंजन पासवान, सूर्य नारायण बैश्य, सुखलाल, सुधीर दुबे, मो. खालिद, लक्ष्मण शाह आदि सहित एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने भारतीय मजदूर संघ में अपने आस्था जताते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ समाज के लिए श्रमिक के लिए उद्योग के लिए सामूहिक प्रयास करते हुए राष्ट्र को परम वैभव को ले जाने की विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है हम सब इसके कम में कदम मिलाकर उद्योग एवं राष्ट्र को गति देने का प्रयास करेंगे डॉक्टर दूधनाथ ने बताया भारतीय मजदूर संघ कुटुंब प्रबोधन, श्रमिक संपर्क अभियान इत्यादि कार्यक्रमों से समाज के हर वर्ग किसी समस्या का समाधान करने में विश्वास करता है सामाजिक कुरीतियों को दूर करके ही नए राष्ट्र का निर्माण हम लोग कर सकते हैं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष बीना बुद्धेश्वर सिंह, ककरी के.बी. राय, खड़िया उदित शुक्ला, कृष्णशिला के.डी. तिवारी, सचिव बीना, वरुण सिंह, खड़िया अमित यादव, उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, रवि राठौर, कार्यवाहक अध्यक्ष रामदयाल सिंह, सहित सैकड़ो श्रमिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, अंत में सभा अध्यक्ष बुद्धेश्वर सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए भारत माता की जय के साथ सभा कार्रवाई समाप्त की घोषणा की।