राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) सिंगरौली केंद्रीय कार्यकारिणी ने झिंगुरदा परियोजना में की बैठक।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सिंगरौली/ मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक ) सिंगरौली मध्य प्रदेश का केंद्रीय कार्यकारिणी का बैठक झींगुरडा परियोजना में दिनांक 19 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ जिसमें संगठन को और शक्तिशाली बनाने एवं श्रमिकों के समस्याओं के बारे में काफी विस्तार से चर्चा हुआ जिसमें महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह के उद्बोधन से सभी कर्मचारियों में जोश की नया लहर दौड़ पड़ी और सभी परियोजना के अध्यक्ष /सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने एक स्वर मे महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह के साथ मजबूती से साथ देने और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किये।

इसमें सभी परियोजना के अध्यक्ष /सचिव उपस्थित रहे एवं केंद्रीय कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य जैसे महामंत्री – लाल पुष्पराज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष – आर. एन. ओझा, संयुक्त महामंत्री – इंद्रेश कुमार, उपाध्यक्ष – बिनोद पाण्डेय, सेफ्टी प्रमोशन बोर्ड मेंबर – राकेश कुमार पाण्डेय, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेंबर – शिव कुमार, संगठन मंत्री – जे. पी. सिंह, संगठन मंत्री – अभय सिंह, केंद्रीय सचिव – नरेश खोटले, प्रबंधकीय सदस्य – मुकेश सिंह, संजीव कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष /सचिव – आर. के. साहू, अवधेश कुमार जयसवाल, अरुण कुमार पटेल, ललन कुमार विश्वकर्मा, एस एन सिंह, अमरजीत सिंह, गोकरण यादव, व्यास मुनि पाठक, दिलीप पाण्डेय, लव किशोर तिवारी, परमेश्वर सिंह, झींगुरडा परियोजना के अध्यक्ष सचिव – सुनील कुमार गुप्ता, सुरेश सिंह, बिपिन सिंह बधेल एवं वहा के कार्यकारिणी सदस्य, श्रमिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!