महिला सुरक्षा शाखा द्वारा सृजन अभियान का आयोजन, जागरूकता अभियान से मिली नई दिशा।

न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता – आदर्श तिवारी

चितरंगी/सिंगरौली। सिंगरौली जिले में महिला सुरक्षा शाखा ने ग्राम नगवा स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित विशेष जागरूकता अभियान “सृजन” का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान में छात्राओं और महिला समुदाय को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और उपस्थित जनसमूह को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अहमियत को भी बताया। इस जागरूकता अभियान से महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति समझ बढ़ी, जो आने वाले समय में समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!