
न्यूजलाइन नेटवर्क – संवाददाता म्योरपुर।
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। म्योरपुर विकास खण्ड के कुण्डाडीह मे स्थित बेथेल इंग्लिश मीडियम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वाँ गणतंत्रता दिवस मुख्य अतिथि भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार में अपने सम्बोधन में कहाँ की भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास दिन माना जाता है। यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। भारत के इतिहास में यह दिन कई तरह से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन भारत में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
बता दें कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस संविधान के लागू होने की वजह से मनाया जाता है. 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित कर दिया गया था। 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद इसे लोकतांत्रिक बनाने के मकसद से देश का संविधान बनाना शूरू किया गया था। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुए भारत के इस संविधान को 26 नवंबर 1949 में देश की संविधान सभा ने स्वीकार किया था जिसके बाद से ही हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है.इस मौके पर उपस्थित, मनोज कुमार, देव सकल, चंदन, अनिल कुमार, अनुज कुमार, राघवेंद्र कुमार, नीरज कुमार, सौरभ, अमित, अंकित आदि उपस्थित रहें।