न्यूजलाइन नेटवर्क – म्योरपुर संवाददाता – रजा अब्बास

अनपरा/ सोनभद्र। खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार ने बुधवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर अध्यापक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति एवं शैक्षिक गुणवत्ता का हाल जाना। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कंपोजिट विद्यालय सिधवाडॉड़ का निरीक्षण सुबह 9:15 AM पर किया गया जहां किरन मौर्या प्रभारी प्रधानाध्यापिका, नित्या चौधरी सहायक अध्यापिका उपस्थित पाई गई वहीं सुनीता राजेंद्र तिवारी सहायक अध्यापिका मातृत्व अवकाश पर थी। सूची सिंह सहायक अध्यापिका एवं मुन्ना लाल शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। रामरती शिक्षा मित्र एवं अरविंद कुमार यादव अनुदेशक निरीक्षण के समय उपस्थित हुए जिन्हें कठोर चेतावनी दी गई।
कंपोजिट विद्यालय बैरपान के निरीक्षण के दौरान रेखा सिंह सहायक अध्यापिका बाल्यकाल देख भाल अवकाश पर एवं बाकी अध्यापक उपस्थित पाए गए, बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर सभी अध्यापकों को चेतावनी दी गई कि सभी लोग विद्यालय में न आने वाले बच्चों को चिन्हित कर अभिभावक बैठक कर उपस्थिति बढ़ाना सुनिश्चित करें। उच्च प्राथमिक विद्यालय अनपरा के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका यासीन अंसारी, रेखा मिश्रा सहायक अध्यापिका, इंदु कुमारी सहायक अध्यापिका, शबाना मंसूरी सहायक अध्यापिका, पिंकी सिंह अनुदेशक उपस्थित, किरन आभा सिंह सहायक अध्यापिका बाल्यकाल देख भाल अवकाश पर, निशा बुलबुल अनुदेशक आकस्मिक अवकाश पर एवं राजेश कुमार यादव अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। बच्चों की कम उपस्थिति एवं शिक्षक डायरी का प्रयोग न करना एवं विद्यालय का शैक्षिक स्तर ठीक नहीं पाए जाने के कारण सभी अध्यापकों को कठोर चेतावनी दी गई। कंपोजिट विद्यालय चिल्कडांड के निरीक्षण के दौरान आशा कुमारी सहायक अध्यापिका चिकित्सीय अवकाश पर एवं समस्त अध्यापक, अध्यापिका उपस्थित पाए गए। सभी अध्यापकों को विद्यालय के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
कंपोजिट विद्यालय तारापुर में समस्त अध्यापक उपस्थित पाए गए विद्यालय का शैक्षिक स्तर एवं भौतिक स्तर संतोष जनक पाया गया।प्राथमिक विद्यालय मिसिरा में समस्त अध्यापक उपस्थित पाए गए एवं शैक्षिक स्तर भी बच्चों का संतोषजनक पाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सभी को निर्देशित किया कि बच्चों का शैक्षिक स्तर खराब पाए जाने पर सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। शासन एवं विभाग के मंशा अनुसार शिक्षण कार्य किया जाए। निपुण लक्ष्य अभियान को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सभी बच्चों को निपुण किया जाए जिससे ब्लॉक को निपुण ब्लॉक घोषित किया जा सके। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक के विरुद्ध जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र को कार्यवाही हेतु संस्तुति कर दी गई है। इस निरीक्षण से शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर में हड़कंप की स्थिति बनी रही।