भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीना द्वारा धूम – धाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ उत्तर प्रदेश द्वारा बीना क्षेत्र के पुलकित कानन पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मनोज कुमार सिंह महामंत्री / सदस्य वेलफेयर बोर्ड ने बताया कि हमारे कोल प्रभारी के लक्ष्मारेड्डी द्वारा सैकड़ों महिलाओं के बीच जाकर संगठन की सोच एवं महिलाओ को जागरूक करने हेतु पुरजोर कोशिश किया जा रहा है उनके कुशल नेतृत्व एवं सराहनीय कदम से कोल इंडिया लिमिटेड को महिला कल्याण बोर्ड का निर्माण करना पड़ा। जिससे कोल में कार्यरत 17000/महिलाओ को इसका सीधा लाभ मिलेगा कोयला की महिलाओं ने उनके प्रति विश्वास जताते हुए उन्हें विशेष रूप से बधाई दी है। संगठन के पदाधिकारियों ने भी आदरनीय लक्ष्मा जी को बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाओं के विकास में ही राष्ट्र का विकास है। महिलाएं पुरुषों से कम से कदम मिलाकर चल रही हैं। हर एक क्षेत्र में महिलाएं किरतिमान स्थापित कर रही हैं।
संगठन का उद्देश्य महिलाओं को उनके आधारभूत सुविधाओं एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं के बारे में भी जागरूक करना संगठन का लक्ष्य है। आज महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। जब तक शिक्षा का अभाव रहेगा तब तक समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर नहीं किया जा सकता। उपस्थित पदाधिकारीयों ने अपने अंदाज में महिलाओं को जागरूक करने हेतु सरल उपाय बताएं कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से शाखा अध्यक्ष बुढ़ेश्वर सिंह, साखा सचिव वरुण सिंह, शाखा कार्यकारिणी अध्यक्ष रामदयाल, अंकित चौहान, परमजीत सिंह गिल , मयंक तिवारी, अरविन्द, मयंक जायसवाल और साथ में आसैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धेश्वर सिंह एवं संचालन वरूण सिंह ने किया सभा के उपरान्त कार्यकर्ताओं द्वारा मिस्ठान एवं फल वितरण कर कार्यक्रम को समापन किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!