न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता – आदर्श तिवारी

चितरंगी/सिंगरौली। सिंगरौली जिले के चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के सशक्तीकरण पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में के पी सेवा समिति के अध्यक्ष उमाशंकर बैस, शिवपती सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तुरन्ती देबी, पुष्पा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केन्द्र क्रमांक दो की सदस्य नीलू साकेत और अन्य कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को उनके योगदान और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें दीवाल घड़ी भेंट दी गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपुरवा के सरपंच लालता प्रसाद बैस उपस्थित थे। उनके मार्गदर्शन में इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं की स्थिति को सशक्त करना था। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तीकरण और समाज में उनके योगदान को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई। इस तरह के आयोजन से महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाता है।