
नीतीश कुमार के शासन में महादलित परिवारो को घर से बेघर किया जा रहा है। (कटिहार जिला )रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ए राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद प्रत्याशी वासुकीनाथ साह ने सालेहपुर पंचायत में रहने वाले रविदास समाज के लोगों से मुलाकात की उन सभी की दुःख भरी कहानी सुनी ।
उन सभी पीड़ित लोगों ने कहा की घर सालेहपुर नहर से पूर्व सरकारी जमीन पर है। जिसका खाता-20 खेसरा-3 रकवा 84 डी0 है हमलोग इस जमीन पर 40 वर्षों से अधिक समय से रहते आ रहे हैं। हम लोगों ने वर्तमान मुखिया और सरपंच को वोट नही दिये थे इसी गुस्से में बोले की तुम हरिजन को बताते है। हमलोगो के घर वाली जमीन को सरकार भवन बनाने के लिए चयन कर लिया गया है। एवं इसका प्रस्ताव भेजवा दिया फका अंचल CO एवं BDO साहेब के द्वारा इस जमीन पर JCB द्वारा घर द्वार तोरा जा रहा है। हमलोग इस जमीन पर 50 परिवार 3 निवास करते है। हमलोगों के इसके आलावा दुसरा कोई जमीन नहीं है। हमलोग बाल बच्चे सहित पुरा परिवार को लेकर कहाँ जाऐंगें। वहीं इस विषय में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ए राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद प्रत्याशी बासुकीनाथ साह व पार्टी के सीमांत प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार चौरसिया व अपनें पार्टी के पदाधिकारी के साथ जिला प्रशासन को आवेदन दिया कहां की नितीश कुमार के शासन में गरीबों को घर से बेघर किया जा रहा है वही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष व पुलिस इंडिया रिफाॅर्म महिला प्रदेश अध्यक्ष व दलित मजदूर किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन महिला प्रदेश अध्यक्ष व भावी विधायक सलोनी देवी ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में दलितों के घर से बैगर किया जाना बहुत ही दुःख घटना है,ऐसे मुखिया और सरपंच तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए व दलितों परिवारो को हुए अन्याय उचित जांच हो सरकार उनको रहने के लिए पांच पांच डिसमिल जमीन दे,सेलो देवी, पुतुल देवी,काजल कुमारी, गायत्री देवी, अरविंद कुमार दास, सुधीर रविदास,रूबी कुमारी,कुमोद रविदास, नितीश कुमार रविदास, शांति देवी,नीतू देवी,गौपाल रविदास,पवन रविदास, प्रमोद राम आदि।
(बिहार संवाददाता)