पटेल विधानसभा प्रभारी शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर जीवन पर डाला प्रकाश।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। दुद्धी तहसील अंतर्गत महिलाओं में शिक्षा की अलग जगाने वाली सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर अपना दल एस की मासिक बैठक तुलसी निकेतन में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गरीब, दलित, शोषित, वंचितों व किसानों के मसीहा स्वर्गीय सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार अपना दल एस पार्टी कर रहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल एवं आशीष पटेल के कुशल मार्गदर्शन में शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ों सहित सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित पार्टी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायत चुनाव में बड़ी भागीदारी निभाने सहित राजनीति में अपने हक हकुक के लिए आगे आने का आह्वाहन किया।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौंड, व जिलाध्यक्ष पंचायत मंच राम सुरेश कुशवाहा, नन्दलाल भारती सहीत विभिन्न लोगों द्वारा मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं का उदबोधन उपरान्त किया गया। साथ हीं एक जुटता का परिचय देने व सामाजिक राजनीतिक कार्यों में जन भागीदारी पार्टी के निर्देश अनुसार सुनिश्चित करने की सुझाव दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन जायसवाल विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी द्वारा किया गया। साथ हीं आगंतुक अतिथियों का अतिथ्य सत्कार उपरान्त आभार प्रगट किया।
इस मौके पर सदस्य जिला कार्यकारिणी उदितनारायण पटेल, अर्जुन गुप्ता, दशरथ पनिका, दिनेश गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, श्रवण कुमार, लाल बिहारी पटेल, सुधीर कुमार, योगेंद्र यादव, श्याम लाल सोनी, राम मनोहर, रामबरन बैसवार, अमरनाथ राम, गुलाब जायसवाल, राजकुमार सिंह, दिनेश वर्मा, अब्बास अंसारी, बली सिंह, विकास मरकाम, दयाल सिंह रमाशंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।