फर्रुखाबाद के विकासखंड राजेपुर में निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा

राममुरारी शुक्ला , न्यूज़लाइन नेटवर्क, फर्रुखाबाद :
पूरे भारत में, एक परिवर्तनकारी अभियान चल रहा है।विकसित भारत संकल्प यात्रा,आशा का एक जीवंत कारवां है।यह सभी भारतीयों के घरों तक सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए “जनभागीदारी” की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। यह भारत सरकार की अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहल है।यह पहल 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में 2.60 लाख ग्राम पंचायतों और 4000 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर करेगी।विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की उन सभी योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचाना है जो अभी तक किसी कारणवश सरकार की योजनाओं से छूट गए।इसी के क्रम में विकासखंड राजेपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकली गई।जिसमें मुख्य अथिति एडीओ क़ृषि अजीत दिवाकर , विधायक सुशील शाक्य,खंड विकास अधिकारी कौशल गुप्ता, एडीओं पंचायत अजीत पाठक आदि लोग मौजूद रहे।विधायक सुशील शाक्य द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।यात्रा राजेपुर जूनियर स्कूल से ढ़ोल लगाड़े के साथ आरम्भ हुई।जो मुख्य रास्तों से होती हुई समाप्त हुई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!