न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। दिनांक- 15 मार्च 2025 को होली पर्व के दुसरे दिन पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी।