यूपी रू भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम आधारित जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर, सोनभद्र में भव्य समारोह आयोजित।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’यूपी रू भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम आधारित जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर, सोनभद्र में भव्य समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, कार्यक्रम प्रतिदिन 02 पालियों में 25 मार्च 2025 को त्रिदिवसीय दिव्य व भव्य मेले का शुभारंभ 11:00 बजे सोहनलाल उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उ०प्र० द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया।
जिसमें केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओध् परियोजनाओं कार्यों पर आधारित विकास प्रदर्शनी, विकास पुस्तिका का विमोचन, थीम आधारित विचार गोष्ठी/संवाद सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 08 वर्ष उपलब्धि विशेष एवं महाकुंभ प्रयागराज 2025 लघु फिल्म का प्रदर्शन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थी को आच्छादित सहित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर शासन के 08 वर्ष की उपलब्धियों, नीतियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!