न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। घोरावल विकासखंड घोरावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत औराही में स्थिति मोराही चट्टी पर सत्येंद्र मौर्य के आवास पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी आज शनिवार को शायम महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट उत्तर प्रदेश सोनभद्र के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मंगल चरण सिंह मौर्य ने सम्राट अशोक के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मौर्य ने संबोधन में कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। इनका कार्यकाल ईसा पूर्व 269 से 232 ईंसवीं तक रहा। उन्होंने उत्तर में हिदू कुश तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी सुवर्ण गिरी पहाड़ी के दक्षिण में मैसूर तक तथा पूरब में बांग्लादेश पाटलिपुत्र से पश्चिम अफगानिस्तान, ईरान, बलूचिस्तान तक अपनी सत्ता कायम की थी। इस मौके पर ग्राम पंचायत औराही के प्रधान प्रतिनिधि कैलाश नाथ सिंह पटेल व ग्राम पंचायत मोराही के ग्राम प्रधान श्यामलाल जायसवाल ने क्षेत्र वासियों के साथ केक काटकर खुशियां मनाएं।
कार्यक्रम का संचालन एफआरसीटी जिला महामंत्री सर्वजीत कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत पिड़रिया के प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कुमार मौर्य, ग्राम पंचायत लोहंडी के समाजसेवी संतोष कुमार मौर्य, डॉ. रमेश कुमार कुशवाहा, बेचू प्रसाद मौर्य, चंदा मौर्य, छोटे भारती, दशरथ यादव, डॉ.चंद्रभान मौर्य, दिवाकर मौर्य, लल्लन प्रसाद मौर्य,नंदू मौर्य, चंद्रिका प्रसाद गौड़, शिवदास गौड़, कोमल विश्वकर्मा, बब्बू भारती समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे। बताते चले की सत्येंद्र मौर्य द्वारा पिछले कई वर्षों से अशोक जयंती का कार्यक्रम कराया जा रहा है। जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।