न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता- आदर्श तिवारी

चितरंगी/सिंगरौली। सिंगरौली,
श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर सत्संग नगर, दुधमनिया, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर समिति द्वारा 09 मई 2025, शुक्रवार को निःशुल्क सामूहिक व्रतबंध एवं कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर व्यवस्थापक गुंजारी लाल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 108 ब्राह्मण बटुकों के व्रतबंध (उपनयन संस्कार) एवं 11 हिंदू कन्याओं के विवाह का आयोजन पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:- प्रातः 8:00 बजे से – मंडप, माटी, मागर, हल्दी-तेल आदि की रस्मों के साथ व्रतबंध संस्कार।, सायं 7:00 बजे से – हिन्दू कन्याओं का विवाह, जिसमें द्वारचार, जयमाला, चढ़ाव, शुभ विवाह एवं विदाई की रस्में होंगी। विवाह अलग-अलग मंडपों में, विद्वान पंडितों द्वारा कराए जाएंगे। यह संपूर्ण आयोजन निःशुल्क होगा। जो श्रद्धालु सेवा करना चाहें, वे मंदिर में तन-मन-धन से सेवा कर पुण्य के भागी बन सकते हैं। मंदिर समिति ने सभी समाजसेवियों व जनसाधारण से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और आयोजन को सफल बनाएं।
पंजीयन की अंतिम तिथियाँ:- व्रतबंध हेतु इच्छुक बटुकों की सूचना- 05 मई 2025 तक।, कन्या विवाह हेतु इच्छुक वर-वधू की सूचना – 30 अप्रैल 2025 तक।
संपर्क सूत्र:- श्रवण कुमार पाठक (गोरबी): 9425178856, गुंजारी लाल तिवारी (दुधमनिया): 918770681374, विजय सिंह (धरौली): 9752765332, उमेश कुमार मिश्रा “चेतन दास”: 9981947090, महेश्वर देव पाण्डेय (कपूरदेई): 9691966571, मंगलेश्वर देव पाण्डेय: 9131677096, सांत्री प्रसाद तिवारी (दुधमनिया): 7974163206