
रिपोर्ट-चंचल लोधी एटा
एटा-जनपद के विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मनौरा में विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नगला गोदी में वर्तमान में हो रहे नाली निर्माण कार्य की धनराशि वर्षो पूर्व ही निकाल ली गई थी। अब बालू और पीली ईंट का प्रयोग कर मानकविहीन नाली निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में अन्य विकास कार्यों में भी गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं, जिनकी पड़ताल जारी है। जल्द ही अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग जोर पकड़ती जा रही है।