सी.एम. हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान, कलेक्टर और एसपी ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर बढ़ाया मनोबल।

न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता- आदर्श तिवारी

चितरंगी/सिंगरौली। सिंगरौली, सी.एम. हेल्पलाइन में माह मार्च 2025 के दौरान गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित टी.एल. बैठक के उपरांत संपन्न हुआ। सम्मान समारोह में कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्य अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा और आमजन की समस्याओं के समाधान की गति और अधिक तेज होगी।
सम्मानित पुलिस अधिकारियों में गढ़वा थाना प्रभारी विद्यावारिधी तिवारी एवं गढ़वा थाना अंतर्गत नौडीहवा चौकी प्रभारी मनोज सिंह रहे। इनके साथ ही निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र धुर्वे, प्रियंका शर्मा, सुधाकर सिंह परिहार, भीपेन्द्र पाठक, प्रियंका सिंह बघेल तथा बालेन्द्र त्यागी को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित अधिकारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठापूर्वक कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!