मुखिया देवेंद्र मांझी ने मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को संबोधित किया।

बृहस्पतिवार 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत हरिशंकर मनियारी के मुखिया देवेंद्र मांझी के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाई गई।
मुखिया देवेंद्र मांझी ने मजदूरों को सशक्त बनाने के दिशा में उन्हें संबोधित किया और मजदूरों के हक और अधिकार के बारे में बताया।
इसके साथ ही अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों के द्वारा किया गया आंदोलन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
मजदूरों ने शिकागो शहर में मारे गए मजदूरों के याद में 2 मिनट का मौन रखा।


इसके बाद कई मजदूरों ने राज्य व केंद्र सरकार से रोजगार और उचित मजदूरी देने की मांग की।

इस कार्यक्रम में सैकड़ो मजदूर मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!