न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। मंगलवार को CBSE ने अपनी बारहवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर कुल 88.39 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। CBSE बोर्ड द्वारा संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र का परीक्षा परिणाम उत्तम रहा। बोर्ड की परीक्षा में कुल 173 बच्चों ने प्रतिभाग किया था जिसमें भूमि चतुर्वेदी पुत्री संजय चतुर्वेदी ने 94.8% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 93.4% के साथ वैभव अग्रहरि पुत्र द्वारिका प्रसाद ने द्वितीय और 93% के साथ पल्लवी त्रिपाठी पुत्री संजय त्रिपाठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में राजश्री सिंह पुत्री संजय कुमार सिंह 91.6%, आँचल गौतम पुत्री राम सेवक 91.6%, वर्षा मौर्या पुत्री समीर कुमार सिंह 91%, अभिषेक गुप्ता पुत्र विजयानंद गुप्ता 90.8%, स्नेहांशु शेखर दुबे पुत्र सुतोष दुबे 90.4%, संस्कारिक श्रीवास्तव पुत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव 90.2%, गौरी पाराशर पुत्री गौतम पाराशर 89.2%, रितेश कुमार गोयल पुत्र रमेश कुमार गोयल 89.2% और जूही आनंद पुत्री आनंद कुमार 88.6% प्राप्त किए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉo अंकुर भाटिया व सभी शिक्षकों ने बच्चों के अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के अच्छे परिणाम को देखकर अभिभावक, बच्चे और समस्त विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ।