सीबीएसई दसवीं में अनुराग ने मारी बाजी, शत-प्रतिशत रहा प्राप्तांक —- डां अंकुर भाटिया

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। मंगलवार को CBSE ने अपनी दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। CBSE बोर्ड द्वारा संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र का परीक्षा परिणाम उत्तम रहा। बोर्ड की परीक्षा में कुल 146 बच्चों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें शत प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। अनुराग शुक्ल ने 96% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 95% के साथ आदर्श कुमार सिंह व आविका बिहारी यादव ने द्वितीय तथा 94.8% के साथ राघवेन्द्र सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अनुष्का यादव, शिवम् कुमार व आदित्य दुबे ने 93.4%, वेदांश पाठक 93.2%, शिवम् मिश्रा 93%, चारु चंद्रम 92.8%, रिद्धिमा 92.6%, अश्वनी 92.2%, खुशी यादव 92%, स्प्रिहा 91.6%, शौर्य देव पाण्डेय व सिद्धार्थ मौर्य 91.4%, पीयूष शुक्ल व प्रसन्ना चतुर्वेदी 91.2%, स्वास्तिक 90.8%, आरुष पाण्डेय व आदित्य यादव 90.4%, माधव यादव, उन्नति सिंह व अनुष्का यादव 90.2% और आकृति ने 90% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉo अंकुर भाटिया, सभी शिक्षकों ने बच्चों के अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के अच्छे परिणाम को देखकर अभिभावक, बच्चे और समस्त विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!