एलजी मनोज सिन्हा के संबोधन के साथ वैदिक महोत्सव का हुआ समापन

गाजीपुर ब्यूरो मोहम्मद इसरार की रिर्पोट।

गाजीपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती पर आयोजित विशाल वैदिक महोत्सव कार्यक्रम का बीती रात समापन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद रहे। मनोज सिन्हा के सम्बोधन से इस 5दिवसीय विशाल वैदिक महोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह में विशाल जनसमूह और मुख्य अतिथि के समक्ष पंडित नेम प्रकाश आर्य धनुर्वेदाचार्य लखनऊ ने अपने धनुष विद्या, शब्दभेदी बाण का प्रदर्शन किया। इससे सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस वैदिक महोत्सव के अन्तिम दिन 200कुण्डी यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें 500 से ज्यादा लोगों ने यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने वेद पर प्रकाश डालते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती के समाज सुधार एवं देश के विकास में जो उनका योगदान था उसको उन्होंने रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दयानन्द सरस्वती के सपनों को पुरा करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। इस देश में बहुत दिनों तक गरीबी हटाओ के नारे सुने गए थे लेकिन विगत पांच छः वर्षों मे गरीबी मिटाने का तेज गति से प्रयास किया गया है। एलजी मनोज सिन्हा ने कहाकि सरकार लगातार देश के विकास के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहाकि आज देश दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सरकार वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। एलजी मनोज सिन्हा ने कहाकि यज्ञ, हवन और प्रवचन की ऊर्जा विकसित भारत की यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करेगी। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधान दिलीप आर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, आदित्य प्रकाश, रिंकू केसरी, रवीश जी, संतोष आर्या, गोविंद जी आर्य, मोहन प्रसाद, संजय वर्मा एवं पाणिनी कन्या महाविद्यालय के ब्रम्हचारी कन्याओं ने अपना भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, शशिकांत शर्मा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!