न्यूजलाइन नेटवर्क – तहसील संवाददाता- उपेंदर तिवारी

दुद्धी/ उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता और ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जासवाल एवं नगर पंचायत प्रतिनिधि श्रवण पासवान के संरक्षण में नगर पंचायत के प्रांगण में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के तहत् महान वीरांगना मालवा साम्राज्य की राजमाता अहिल्या बाई होलकर जी की ३०० वीं जयंती का कार्यक्रम आयोजित की गई । जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात ओबरा नगर पंचायत प्रतिनिधि श्रवण कुमार पासवान ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका सुनीता पाण्डेय ने अहिल्या बाई के जीवन वृतांत का वर्णन करते हुए उनकी शासन व्यवस्था, सामाजिक लोक प्रियता, न्याय प्रियता, दण्ड संहिता आदि पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में सभी वक्ताओं ने अपने शब्दों में उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने बताया कि अहिल्या बाई होलकर को उनकी दूरदर्शिता, साहस, और प्रशासनिक कुशलता के लिए याद किया जाता है। उन्हें एक महान शासिका और समाज सुधारक के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा होलकर के जीवनी को इतिहास के पाठक्रम में जोड़ा जाना चाहिए। ताकि अपनी युवा पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन का ज्ञान हो सकें और युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में उतार कर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दें ताकि अपना राष्ट्र सशक्त हो विश्व शक्ति के रूप में जाना जाए। नगर पंचायत प्रतिनिधि ने मेहनती सफाई कर्मियों को उनके कार्यों से प्रेरित होकर उन्हें प्रशस्ती पत्र एवं अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में इस कार्यक्रम के संयोजक निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने सबका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रंजना सिंह, विशाल गुप्ता, राम निवास तोमर, उमेश सिंह पटेल, राजेश्वर प्रसाद, रविंद्र गर्ग, अनुज त्रिपाठी, सुनील सिंह, हेमलता, ऊषा शर्मा, सीमा देवी, उमेश शुक्ला मनोज सिंह, संदीप सिंह, अभिषेक सेठ, अविनाश, राज कुमार यादव, टाटा चौधरी, नारायण मण्डल, राहुल श्रीवास्तव, विजय पटेल, राम लाल जायसवाल, दशरथ शुक्ला, सन्तोष जयसवाल, विकास सिंह, आनन्द जायसवाल, नित्यानंद दूबे, शैलेश दूबे, रघुराज सिंह, दिनेश पाठक, जितेंद्र कुमार, भोला साहनी, विशाल, सूर्या, सरिता सिंह, शशि किरन, नीलू, विभाष घटक और मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।