याद की गयीं सिखों के दसवें गुरु गोविंद साहब के चार साहिब जादों की शहादत

राममुरारी शुक्ला, न्यूज़लाइन नेटवर्क, फर्रुखाबाद :

सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत दिवस को भाजपा जिला मुख्यालय पर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित बौद्धिक जिला संगोष्ठी में सिख समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए।मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर सिखों के दसवें गुरु गोविंद साहब के चार साहिब जादों की शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।यह अवसर उन बच्चों की शहादत को याद करने का है जिन्होंने जुल्म और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर अपने धर्म की रक्षा के लिए इस्लाम को कबूलना स्वीकार नहीं किया बल्कि खुद को बलिदान कर दिया।कोई भी धर्म हिंसा की शिक्षा नहीं देता है।पूर्ववर्ती सरकारों ने इतिहास को भुलाने का कार्य किया। कांग्रेस पार्टी ने इतिहास सिर्फ एक परिवार तक सीमित रखा।उन बच्चों की शहादत को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस घोषित करने का कार्य किया जो कि एक ऐतिहासिक निर्णय है।उन साहिबजादों के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है।भारत बलिदानियों की धरती है जहां राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए वीर नवयुवकों ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा वीर बाल दिवस उन शहीदों को याद करने का दिन है।जिन्होंने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया।आज सभी उनके बलिदान को याद कर रहे हैं और प्रेरणा ले रहे हैं।वीर बाल दिवस के रूप में एक नए अध्याय का आरंभ हुआ है।यह भारतीयता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रतीक है यह हमें याद दिलाता है। शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शौर्य गाथा को भूलने नहीं दिया और ऐसे अवसर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।जनपद के सभी मंडलों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है।बौद्धिक जिला संगोष्ठी की अध्यक्षता गुरुद्वारे के प्रधान सरदार सूर्य प्रताप सिंह ने तथा संचालन महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री ने किया।इस अवसर पर ज्ञानी गुरमुख सिंह एवं रानी सचदेवा ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीएन डिग्री कॉलेज पूर्व प्राचार्य के केएन सचदेवा,हरविंदर सिंह सलूजा,गुरविंदर सिंह छाबड़ा,गुरविंदर सिंह लांबा,देवेंद्र कौर,रूमी छाबड़ा, आरपी मिश्र, गगन चतुर्वेदी,जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी,कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत अंकित तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!