भारतीय मजदूर संघ ने ककरी परियोजना में सदस्यता सत्यापन में प्राप्त किया प्रथम स्थान।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट – अरविन्द प्रकाश मालवीय

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। एनसीएल ककरी परियोजना में दिनांक 26 जून से 28 जून 2025 तक सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुल 81 सत्यापन योग्य सदस्यों में से 44 सदस्यों ने भारतीय मजदूर संघ (BMS) में अपना विश्वास प्रकट किया। यह संगठन के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। जहाँ अन्य संगठन केवल अंतिम समय में सक्रिय दिखे, वहीं भारतीय मजदूर संघ लगातार निष्ठा, परिश्रम और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करता रहा। पहले क्रमांक 03 पर रहा संगठन अब सदस्यता संख्या में क्रमांक 01 पर पहुँच गया‌ जो कि निरंतर संघर्षरत कार्यकर्ताओं, शाखा के नेतृत्व और संगठन विस्तार में लगे कर्मियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ शाखा ककरी की ओर से सभी पदाधिकारियों, संगठन विस्तारकों, कार्यसमिति सदस्यों एवं नवागंतुक देवतुल्य कार्यकर्ताओं को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। सदस्यता अभियान की इस सफलता में संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदान किया गया मार्गदर्शन व सहयोग उल्लेखनीय रहा। साथ ही, शाखा ककरी की ओर से संगठन को और आगे बढ़ाने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!