मुकेश चंद्र त्रिपाठी ने फर्रुखाबाद सहित उत्तर प्रदेश का नाम किया रोशन, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहराया झंडा

न्यूज़लाइन नेटवर्क, फर्रुखाबाद

जनपद फर्रुखाबाद के विकासखंड राजेपुर के अंतर्गत बरुआ गांव के रहने वाले मुकेश चंद्र त्रिपाठी उम्र 40 वर्ष पुत्र वैजनाथ त्रिपाठी व बस्ती के रहने वाले विनोद शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके भारत का झंडा लहराया।मुकेश चंद्र ने फर्रुखाबाद ही नहीं उत्तर प्रदेश का भी नाम रोशन कर दिया।परिजनों नें एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।मुकेश चंद्रपति ने युवाओं के लिए एक नई मिशाल कायम की है। परिजनों को सोचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जैसे ही यह सूचना उनके गांव में पहुंची तो गांव वालों ने भी खुशी में पटाखे छुड़ाएं।परिजनों ने गांव वालों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मुकेश चंद्र त्रिपाठी व विनोद शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जीत हासिल कर युवाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की है।यह प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित हुई थी।दिनांक 4 एवं 5 नवंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बंगाल मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता में मुकेश चंद्र त्रिपाठी ने विनोद शर्मा बस्ती निवासी 5000 मीटर,1500 मीटर एवं 800 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त करके जिला फर्रुखाबाद का ही नहीं अपितु उत्तर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर दिया।आयोजित प्रतियोगिता में गणराज्य, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश इत्यादि देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करके उत्तर प्रदेश का प्रथम लहराया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!