
रिपोर्ट: कमल सिंह यादव :
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी से सदर लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में सामजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में छतवारा स्थित राजेश यादव के बाग में प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में अपार जनाधार इकट्ठा हुआ है। धर्मेंद्र यादव के समर्थन में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव भी मैदान में उतर गए है।
उनका कहना था की इस बार के चुनाव में जनता निरहुआ को जवाब दे देगी की वह कितना जाग रहे है और कितना सो रहे है। उपचुनाव में जनता ने उन्हें जागने के लिए ही चुना था। निरहुआ की उपचुनाव की जीत आंधी में गिरे हुए आम के बराबर है। निरहुआ ने जो वादा किया था की लोकसभा जितने के बाद अहीर रेजिमेंट बनाउगा लेकिन भाजपा कभी नही चाहती की अहीर रेजिमेंट बने। विजय लाल यादव ने कहा की इस बार बीजेपी को हराकर केंद्र में इंडिया गटबंधन की सरकार बनने जा रही है। मुझे पद मिले या न मिले लेकिन मैं अहीर रेजिमेंट बनवाकर रहूंगा। कहा की भाजपा पिछड़ों को नौकरी नहीं देना चाहती है। भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर रही है, देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा।