उ.मा.वि.लावापुर में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई।

रिपोर्ट- मोनीश ज़ीशान
न्यूज़लाइन नेटवर्क वैशाली (बिहार)

उच्च माध्यमिक विद्यालय लावापुर महनार में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार एवं संचालन शिक्षिका सीमा कुमारी ने कीया। इस अवसर पर सम्राट अशोक के जीवनी पर संवाद का आयोजन हुआ जिसमें शिक्षिका काजल कुमारी ने सम्राट अशोक पर विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने अशोक के बारे में बताया कि अशोक एक महान शासक थे वे मौर्य वंश के तीसरे शासक बिंदुसार के पुत्र थे वे बौद्ध धर्म के अनुयायी थे वे बौद्ध धर्म को कई देशों में फैलाया वे अपने पुत्र महेंद्र एवं पुत्री संघमित्रा को बौद्ध प्रचार के लिए श्रीलंका भेजा। ऐसी कई महत्पूर्ण जानकारियां भी दी।


इस आयोजन में देवेंद्र कुमार, जीतेंद्र नाथ, राकेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, सीमा कुमारी, रवि रंजन कुमार, विमलेंदु शेखर, अमलेंदू शेखर, सुजीत कुमार गुप्ता, रागिनी कुमारी,अशद, अमरजीत कुमार, प्रिया कुमारी , बुधन सिंह, रिजवान के अलावा सभी शिक्षकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!