राधिका खेड़ा के अपमान के बाद गुंडागर्दी करने वाली कांग्रेस अब मीडिया को धमका रही : अरुण साव

कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार के साथ दुर्व्यहार, उप मुख्यमंत्री साव ने ट्वीट कर कांग्रेस को दिखाया आईना

उप मुख्यमंत्री साव ने ट्वीट कर राहुल गांधी से पूछा ये कैसी मोहब्बत की दुकान?

राधिका खेड़ा के अपमान के बाद गुंडागर्दी करने वाली कांग्रेस अब मीडिया को धमका रही : अरुण साव

मिडिया पर्सन से कांग्रेस भवन में बदसलूकी, उप मुख्यमंत्री साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार

मोहब्बत की दुकान में नफरत, गाली देकर कार्यालय में छिपे कांग्रेस नेता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव का ट्वीट

NEWSLINE NETWORK ,STATE BEURO

रायपुर : कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र बचाने की बात करती है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की बात करती है। लेकिन कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। दूसरे को उपदेश देते हैं और खुद उसका पालन नहीं करते। उनके कार्यकाल में मीडिया कर्मियों के साथ कैसा सलूक किया गया, ये किसी से छिपे नहीं है। उनके खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों को जबरन जेल में डाला गया। अब सत्ता से बेदखल होने के बाद भी व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया है। रस्सी जल गई, लेकिन अकड़ नहीं गई है।

ताजा मामला प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से सामने आया है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा मामले में पार्टी का पक्ष जानने के लिए मीडिया पहुंची थी। लेकिन सवालों से बौखलाए कांग्रेसी नेताओं ने पत्रकार के साथ दुर्व्यहार किया। सवाल करने से बौखलाए नेता ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को धमकाया, और धक्कामुक्की कर भगा दिया।

साव ने सोशल मीडिया x पर पोस्ट कर राहुल गांधी से पूछा ये कैसी मोहब्बत की दुकान :

कांग्रेस पार्टी..
श्री राम और शिव जी को लड़ाते,
मां शक्ति से लड़ते,
अपनी ही महिलाओं को अपमानित करते,
आज अब मीडिया से लड़ने उतारू है.!

हार की खीझ ऐसी है की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को धमकाया जा रहा है,धक्का देकर भगाया जा रहा है।

“ये है कांग्रेस के मोहब्बत की दुकान”?
@RahulGandhi

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कांग्रेस में महिलाओं का मान सम्मान नहीं है। कांग्रेस भवन में अपमान के कारण राधिका खेड़ा को अपने आत्मसम्मान के लिए इस्तीफा देने पड़ा। कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता का कहना है कि, अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने के कारण उनसे दुर्व्यहार किया गया। पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!