उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोरमी में झोंकी ताकत

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लोरमी में झोंकी ताकत

युवा, बुजुर्ग और महिलाओं को भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू जी को जिताने किया संकल्पित

तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपए में होने पर संग्राहक दीदियों में उत्साह, साय का जताया आभार

भूपेश बघेल 5 साल में 500 रुपए नहीं दे सके, अब एक लाख रुपए का झांसा दे रहे

NEESLINE NETWORK , MUNGELI BEURO

लोरमी : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को लोरमी विधानसभा के गांवों में अपनी पूरी ताकत झोंकी दी। क्षेत्र के गांवों में जोर-शोर से जनसंपर्क कर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा है। वहीं ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा में भी भाजपा को समर्थन देने का संकल्प दोहराया।

साव ने पेंड्रीतालाब, टेकनपारा, नवाडीह, ढोरगी, नकटी, सुकली, चकली और पथर्री में भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार किया।

पीड़ा बताने के लिए जाना होगा भिलाई

उपमुख्यमंत्री ने आमसभा में कहा कि, बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भिलाई के रहने वाले हैं। डिप्टी सीएम ने लोगों से पूछा कि, काम पड़ने पर कहा जाएंगे। आप लोगों को भिलाई जाना पड़ेगा। वहीं भाजपा ने आपके गांव घर के बेटे तोखन साहू जी को प्रत्याशी बनाया है, उन्हें आपको आशीर्वाद देना है। मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना है।

उपमुख्यमंत्री को तेंदूपत्ता भेंटकर किया स्वागत

वहीं ढोरगी में तेंदूपत्ता संग्राहक बहनों ने साव का तेंदूपत्ता भेंटकर स्वागत किया। वहीं नकटी गांव में संग्राहक दीदियों ने तेंदूपत्ता के दाम बढ़ाने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

साव ने कहा कि, तेन्दूपत्ता खरीदी की राशि प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दी गई है। साय सरकार के इस फैसले से संग्राहकों में काफी उत्साह है।

मुझे क्या मिलेगा से ऊपर उठना होगा

सुकली में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा चौपाल में कहा कि, कई वर्षों तक भारत गुलाम था। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ क्रांतिकारियों ने लड़ाई लड़ी। देश के लिए कुर्बानी दी। अगर वो सोचते कि इससे मुझे क्या मिलेगा तो देश आजाद नहीं होता। मुझे क्या मिलेगा, इससे ऊपर उठना होगा। मेरे देश को क्या मिल रहा है। यह सोचना है। राष्ट्रहित के बारे में सोचना होगा। मोदी जी को देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री बनाना है।

कांग्रेसियों के झांसे में नहीं आना है

लोरमी के शोभा वाटिका में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में साव ने कहा कि, पीएम मोदी जी ने पीएम आवास महिलाओं के नाम पर दिया है। वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। कांग्रेस ने महिला समूह का काम छीना है, अब भाजपा सरकार में यह जल्द शुरू होगा।

महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए देने का वादा किया था। साय सरकार तीन किश्त दे चुकी है। भूपेश सरकार ने 500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन 5 साल में एक बार भी नहीं दिया। अब एक लाख देने का वादा कर रहे हैं। कांग्रेस लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है।

अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी

उपमुख्यमंत्री साव ने चकला के सामाजिक बैठक में कहा कि, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन गया है और अब मथुरा में कृष्ण मंदिर की बारी है। इस काम को पीएम मोदी जी ही करेंगे। वहीं कांग्रेस से राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर कहा कि, अयोध्या जाने के कारण कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा को अपमानित किया गया। आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस में राम को मानने वाले लोगों के साथ दुर्व्यहार किया जाता है। ये लोग प्रभु राम को काल्पनिक कहते हैं। जो राम का नहीं, वो किसी का नहीं है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!