सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन दुद्धी मे‌ 29 मई को

रिपोर्ट – संवाददाता अहमद रज़ा।

दुद्धी सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन 29 मई को होगा। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आगमन 29 मई सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से होगा। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज खेल मैदान पर पूर्व राज्य मंत्री दुद्धी  विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड और समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छोटेलाल खरवारके चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों को सुने। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभा में उपस्थित होने का अपील किया है, वही जनता दुद्धी को  जिला बनाने व विकास कराने के लिए‌ वोट करना चाहती है। आखिर दिलचस्प बात होगी की अखिलेश यादव इस मुद्दे पर क्या कुछ कहते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!