![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231117-WA0024-1024x682.jpg)
![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231117-WA0021-1024x682.jpg)
![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231117-WA0020-1024x682.jpg)
![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231117-WA0018-1024x682.jpg)
![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231117-WA0019-790x1024.jpg)
न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
मुंगेली : आज शुक्रवार को निर्वाचन तिहार के दिन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 27 मुंगेली के आदर्श मतदान केंद्र करही में पहुंचकर सबसे पहले अपने मत का प्रयोग किया।इसके बाद उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे मतदाताओं के साथ चर्चा की और उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने 87 वर्षीय रामानुज ठाकुर से भी बातचीत की और मतदान के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।कलेक्टर ने मतदान करने के बाद मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय मौजूद रहे।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 27 के आदर्श मतदान केंद्र करही में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने भी मतदान किया। इसके बाद कलेक्टर के साथ उन्होंने सेल्फी जोन में फोटो खिंचाई। साथ ही जिले के सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए मतदान में शतप्रतिशत भागीदारी की अपील की।