भाकयू (भानू) ने अधिशाषी अभियन्ता का फूंका पुतला

संवाददाता लक्ष्मी शरण सिंह राठौर,कायमगंज/ फर्रुखाबाद :

भारतीय किसान यूनियन भानू ने नगरपालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनमानस के काम न होने पर कस्बा कायमगंज के मैन चौराहे पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कायमगंज का पुतला फूंककर विरोध किया।
भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज में जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि नगर पालिका परिषद कायमगंज में जनहित की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता,कर्मचारी सब धन उगाही, सुविधा शुल्क लिए बगैर कोई कार्य नहीं करते हैं।कस्बा कायमगंज में कटखने बंदरों की वजह से लोगों को राह निकलना मुश्किल है।कईयों की मौत हो चुकी हैं।बच्चे सुबह स्कूल जाने से घबराते हैं।कर्मचारी नीरज गुप्ता बगैर सुविधा शुल्क के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाता।जबकि नियम है कि 30 से 45 दिनों तक मृत्यु प्रमाण पत्र दे देना चाहिए।

नगर पालिका द्वारा जांच,सभासद की रिपोर्ट देने के बाद भी नीरज गुप्ता बगैर सुविधा शुल्क के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देता है। जल निगम द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में डाली गई लाइन पेयजल के लिए 5 साल व्यतीत हो चुके।चालू नहीं की गई।पेयजल के लिए गंदा पानी सिल्टयुक्त आ रहा है पानी की टंकी में सफाई नहीं की जा रही है।टंकी पर मधुमक्खियों ने बसेरा बना लिया। मोहल्ला जवाहरगंज में शापिंग काम्प्लेक्स है। बारातघर है लेकिन आज तक उसकी रंगाई पुताई नहीं की गई। नगर पालिका द्वारा गलियों का निर्माण कराया गया है। इसमें भारी भ्रष्टाचार है। कस्बा की अधिकांश लाईटें (लैंपपोस्ट) नहीं जलती हैं। जिससे डीजल की चोरी होती है। मोहल्ला कुकीखेल में रागिब हुसैन खां के मकान व सोमबाबा मोहल्ला पाठक की लाइटें बरसों से खराब है। रामभवन यादव बड़े बाबू को करीब 8 साल से अधिक का समय तैनाती को हो गया।

शासन की नीति के अनुसार 3 वर्षों में तबादला होना चाहिए।अधिकांश कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं कस्बा कायमगंज में पुल ग़ालिब से लेकर सी पी स्कूल व रेलवे रोड से ट्रांसपोर्ट, गंगा दरवाजा तक भारी अतिक्रमण है।शौचालय आम जनमानस के लिए शौच के लिए बनवाए गए। नगर पालिका कायमगंज ने ताले डाल रखे हैं। कई बार प्रार्थना करने पर यहां के अधिशासी अधिकारी कायमगंज के कानों में जूं नहीं रेंगती।दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों की नगर पालिका कायमगंज में तैनाती है।उपरोक्त वर्णित मांगों के संबंध में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी फर्रुखाबाद और उप जिला अधिकारी कायमगंज अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कायमगंज को अनेकों बार मांग पत्र प्रस्तुत किए गए लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। सब बिना काम के पैसे ले रहे हैं।धनउगाही कर रहे हैं।इन्हीं सब समस्याओं को लेकर आज अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कायमगंज का पुतला दहन कर रहे हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी,जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, जिला संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी विनीत सक्सेना, जिला सचिव रामवीर, जिला संगठन और प्रचार मंत्री अमरीश शुक्ला,अनुज, कमलेश राजपूत, बिंदु सिंह गंगवार आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!