
बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के लदौड़ा-सुमेरा सीमा क्षेत्र के समीप से गुजरने वाली तिरहुत नहर का बांध अचानक टूटने के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।
सूत्रों ने बताया कि यह घटना बुधवार की शाम की हैं।
वही इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
और गनीमत रही कि नहर में पानी का कम दबाब रहने के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं पहुँचा है। परंतु घरों के आसपास के क्षेत्र में जलस्तर बढ़ गया है।जिसके कारण लोग परेशान हो गए हैं।
घटना के संबंध में सुमेरा पंचायत के मुर्गियाचक गांव निवासी मोहम्मद लड्डू ने बताया कि तिरहुत नहर का उत्तर दिशा का बांध अचानक टूट गया।जिसके बाद नहर का पानी धान लगे खेतो तक पहुँच गया।इस दौरान लगभग पांच से सात एकड़ धान की खेत जल भराव के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जलस्तर कम था।अन्यथा जलभराव के कारण मुर्गियाचक , लदौड़ा व परमानन्दपुर के दर्जनों घरों में पानी प्रवेश कर जाता और लोग बाढ़ के शिकार हो जाते।
सूत्रों की माने तो इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी को दे दी गई है।
रिर्पोट:-जी के पी राजू ( बिहार)