
रिपोर्टर डॉक्टर कौशलेंद्र शाक्य,
हसेरन/ कन्नौज :
जनपद में हो रही लगातार बारिश व आंधी से किसनो की फसलों को भारी नुकसान हुआ तेज हवा के कारण धान, बाजरा, मक्का आदि की फसल को भारी नुकसान हुआ है |
प्राप्त विवरण के अनुसार, विकासखंड हसेरन में लगातार हो रही बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा | हसेरन ब्लाक मे धान की बुवाई अधिक मात्रा में की जाती है और यह इलाका धानवाहुल क्षेत्र माना जाता है और यहां की मुख्य फसल धान है इस समय धान की फसल खेतों में खड़ी है तेज वर्षा और तूफान के कारण धान की फसल पूरी तरह से गिर चुकी है जिससे कि किसानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है |
बही तिर्वा क्षेत्र में मक्का और धान को भारी नुकसान पहुंच रहा है तेज हवा के कारण मक्का की फसल पूरी तरह से गिर चुकी है जिससे की किसानो को भारी नुकसान हुआ है |
वही किसान हरिराम का कहना है कि बारिश होने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है साथ ही धान की फसल भी बेकार हो गई है | इस तरह लगभग जनपद में धान मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है |