
न्यूजलाइन नेटवर्क , स्टेट ब्यूरो
मुंगेली : छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी १४ नवंबर को बड़े पैमाने पर व धूमधाम से शुरू किया है, वहीं मुंगेली जिले में लगातार धान खरीदी को लेकर नई नई खबर सामने आ रही है,हाल ही में जिला मुख्यालय के करीब धान खरीदी केंद्र टेमरी में २१ क्विंटल के बजाए १६ क्विंटल धान खरीदने को लेकर किसानों ने चक्का जाम किया था।

वहीं अब खबर उपमुख्यमंत्री अरूण साव के विधानसभा क्षेत्र लोरमी से आ रही है जहां सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय लोरमी में पदस्थ अभिषेक गर्ग द्वारा धान खरीदी केंद्रों के आपरेटरों को फोन कर , २१ क्विंटल का टोकन न काटने व १६ क्विंटल से अधिक धान नहीं खरीदने, मंदिरों के जमीन के धान नहीं खरीदने व सवाल करने पर कलेक्टर का आदेश बताते हुए जवाब देकर, किसानों को भगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त विषय पर कलेक्टर मुंगेली से जानकारी अद्यतन करने हेतु प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
संपर्क होने पर पृथक से समाचार प्रकाशित किया जाएगा।