सोनभद्र: ममता सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बांटा कंबल।

न्यूजलाईन नेटवर्क- दुद्धी तहसील संवाददाता- सुशील तिवारी

रेनूकूट/सोनभद्र। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह एवं अनिल सिंह द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर नगर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। वार्डो के झोपड़ियों मे बसे लोगो के घर घर जाकर किया कंबल वितरण किया। बुजुर्ग, गरीब, असहाय, महिलाएं, पुरुषो का कम्बल पाकर खुशी खुशी आशीर्वाद देने लगे।इस बढ़ते ठंड से बचाव को लेकर वार्ड क्षेत्र के रेनूकूट नगर पंचायत अंतर्गत रेलवे कालोनी के सहित विभिन्न मोहल्लों में सोमवार को वर्ड मे अध्यक्ष ममता सिंह ने वृद्धों के घरों तक पहुंचकर दर्जनों वृद्ध महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।

इस मौके पर नगर के कुछ संभ्रांत सामाजिक सेवी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि अभी ठंड को लेकर और भी वृद्धों के बीच पंचायत स्तर से कंबल का वितरण जल्द ही किया जाएगा। वहीं वृद्धों से मिलने के बाद कंबल देने के अलावा वृद्ध महिलाओं से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही पेंशन मिलने के बारे जानकारी प्राप्त किया। वहीं किसी तरह के दिक्कत होने पर उनसे मिलने को कहा है। इसी बीच पंचायत स्तर से कंबल का वितरण जल्द ही किया जाएगा। वहीं वृद्धों से मिलने के बाद कंबल देने के अलावा वृद्ध महिलाओं से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!