
न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। दिनांक 22 जनवरी 2025 को ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल पर उ. प्र. स्थापना दिवस विशेष चित्रकला, भाषण, कविता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके सभी प्रतिभागियों में विजेता गण 24 जनवरी 2025 को विकास भवन सभागार जनपद सोनभद्र में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। जनपद स्तरीय विजेताओं को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संपादन ए.आर.पी. अविनाश शुक्ला के द्वारा किया गया निर्णायक मंडल में एस.आर.जी. संजय मिश्रा, विनोद कुमार, नर्मदेश्वर पाठक, दिनेश मिश्रा, संजय कुमार, मंजू सिंह, शिल्पी सिंह विशेष सहयोग ए.आर.पी. द्वय अखिलेश कुमार सिंह, धर्मराज सिंह, दीनबंधु त्रिपाठी, शैलेन्द्र प्रताप राव, यति नंदन का रहा। संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह रहे।