पाटन की जनता को भी भ्रष्ट सरकार की पीड़ा से मुक्ति का अहसास होना चाहिये – हर्षा लोकमणी

न्यूज़लाइन नेटवर्क, दुर्ग ब्यूरो

पाटन : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव जिला पंचायत दुर्ग की सदस्य श्रीमति हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने कहा कि अब प्रदेश में भ्रष्ट भुपेश सरकार बदल चुकी है। सरकार में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी भी जल्द से जल्द अपने काम का रवैया बदल लें।काम काज में पारदर्शिता आवश्यक है। पांच सालों तक भुपेश सरकार भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरी रही। भुपेश सरकार के दौरान आम जनता सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान रही यही वजह है कि जनता ने भुपेश सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया।थाना,तहसील,जनपद, श्रम सहित बहुत से सरकारी विभाग ऐसे है जिनमे अवैध वसूली की वजह से आम जनता पांच साल तक परेशान रही।इन पांच सालों के दरम्यान कुछ सरकारी विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग,ग्रामीण यांत्रिक विभाग,पंचायत विभाग,सीएम सड़क विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ठेकेदारों पर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगते रहे है।श्रीमती चंद्राकर ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है,भ्रष्ट आचरण से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी,ठेकेदार को समय रहते समझ लेना चाहिए कि अब कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार बदल चुकी है,भुपेश सरकार आम जनता के मध्य अपना विश्वास खो चुकी है।भुपेश सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार में शामिल कर्मियों को अब अपना रवैया बदल लेना चाहिए।अब किसी भी विभाग में अवैध वसूली की शिकायतें बर्दाश्त नहीं की जावेगी।जनहित से जुड़े कार्यो में पारदर्शिता एव स्पष्टवादिता होनी चाहिए।भुपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान विभागों में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है यही कारण था कि आम जनता ने सरकार की रवैये से त्रस्त होकर भुपेश सरकार की विदाई की है।आम जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शिता के साथ कार्य भाजपा की पहली प्राथमिकता है,पाटन की जनता को भी भ्रष्ट सरकार की पीड़ा से मुक्ति का अहसास होने चाहिए। भाजपा की सरकार बन चुकी है जो इस सत्य को पचा नही पा रहे है अभी भी समय है सम्हल जाए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!